पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चन्देल के मार्गदर्शन मे एवं एसपीसी के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक-21.10.2022 को जनपद के राजकीय हाई स्कूल जुगैल चोपन सोनभद्र में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और बालिकाओं को भ्रष्टचार के विषयों पर विस्तार से चर्चा कर छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गयी तथा थाना माँची का भ्रमण कराया गया ।

