थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त रज्जब अली पुत्र चन्नन अली, निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध निरन्तर किये गये सराहनीय प्रयास/पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 17.10.2022 को माननीय न्यायालय एएसजे/एनडीपीएस एक्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 09 माह के सश्रम कारावास व 500 रुपये के अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड अदा न करनें पर 15 दिवस के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया ।

