पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.10.2022 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त विजय उर्फ फागू पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल, ग्राम वैनी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 95/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विजय उर्फ फागू पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल, ग्राम वैनी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1.एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0 नि0 राजनारायन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी बालकृष्ण, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी जितेन्द्र सिंह यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
