जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-23.10.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलच में, थाना विणढमगंज पुलिस द्वारा झारखण्ड वार्डर के निकटतम् ग्राम घुमा एवं सुखड़ा में, थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा ग्राम बंजरिया में, चौकी चुर्क पुलिस द्वारा कुराबंधा व सिध्दी तथा चौकी अमवार पुलिस द्वारा क्षेत्र के गोहणा ग्राम में मयपीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
