बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग में लगातार बिजी चल रहे हैं. एक्टर फिलहाल अहमदाबाद में हैं.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने काम के दम पर अपनी अलग पहचान बना ली है. बेहद कम वक्त में एक्टर ने सभी का दिल जीत लिया है. कार्तिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहती हैं. इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर के लिए फैंस का प्यार साफ-साफ देखा जा सकता है.
आर्यन अपने फैंस को खुश करने का कोई भी मौका हाथों से जाने नहीं देते हैं. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे. जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई. कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अहमदाबाद का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिर अपने फोन से वीडियो बना रहे हैं और उनके पीछे-पीछे उनके चाहनेवाले भागते हुए नजर आ रहे हैं. सभी फैंस कार्तिक-कार्तिक भी चिल्ला रहे हैं. ये नजारा देख एक्टर अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी प्ले हो रहा है.
कार्तिक वीडियो में अपने फैंस को उनके पीछे आने के लिए मना करते हुए भी नजर आ रहे हैं. वो उनके पूछे रहे हैं, कि आप सभी कहां जा रहे हो. कहां तक साथ चलोगे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, कार्तिक आप ये सब डिजर्व करते हो. एक ने लिखा, कार्तिक तुम बेस्ट हो. बता दें कार्तिक अपनी फिल्म का दूसरा शेड्यूल अहमदाबाद में शूट कर रहे हैं. यहां अभी वो कुछ और रहने वाले हैं.
वहीं एक्टर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, कार्तिक इन दिनों एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी की पहली झलक पेश की थी. एक्टर की ये फिल्म भी लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई है. फिल्म में कार्तिक डेंटिस्ट के रोल में नजर आने वाले हैं.
