पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है. ऐसी पार्टी हिमाचल के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती. कांग्रेस की सरकार दो ही राज्यों में है और वहां से भी अपराध की ही खबर आती हैं.
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. आज कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक बार यहां से गई तो फिर नहीं लौटी. जनता सब जानती है और इस बार भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने कहा किजब हिमाचल में स्थिर सरकार होगी और उसके पास डबल इंजन की ताकत होगी तो हिमाचल चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊंचाई को भी छुएगा.
पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है. ऐसी पार्टी हिमाचल के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती. कांग्रेस की सरकार दो ही राज्यों में है और वहां से भी अपराध की ही खबर आती हैं. अगर ऐसी पार्टी हो तो किसी भी राज्य का विकास हो ही नहीं सकता.”
कांग्रेस की सरकार 2 ही राज्यों में है और वहां से भी अपराध की ही खबर आती है। अगर ऐसी पार्टी हो तो किसी भी राज्य का विकास हो ही नहीं सकता।
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) November 9, 2022
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी#VikasKaDoubleEngine pic.twitter.com/iQVeFVfMaA
डबल इंजन सरकार काम कर रही है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, ”मैं हिमाचल प्रदेश बीजेपी को इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं. यह घोषणा पत्र हिमाचल के विकास में अहम भूमिका निभाएगा. हिमाचल बीजेपी के 11 शुभ संकल्प हिमाचल के विकास को नई गति देंगे.” उन्होंने कहा, ”केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया. केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की बीजेपी सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया. इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है.”
कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी, कांग्रेस यानी घोटाले और भ्रष्टाचार की गारंटी यानी विकास में रोड़े की गारंटी.” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस की सरकार ने पेंशन की उम्र 80 साल कर दी और साथ में कमाई की शर्त रखी. बीजेपी सरकार ने पेंशन की उम्र को घटाकर 60 साल कर दी और कमाई की शर्त को भी हटा दिया. इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा हुआ.”
Content credit source tv9hindi
