महिपाल सिंह
कालांवाली।
विस्तार --श्री नीलकंठ महादेव कावड़ संघ कालांवाली की तरफ से श्री शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। हरिद्वार रवाना होने से पहले श्रद्वालुओं ने श्री खाटू श्याम मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और शहरवासियों की सुख समृद्वि की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी बिल्ला कबाड़िया, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार, गोबिंद शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। इसके तत्पश्चात शिवभक्तों के जत्थे को शहरवासियों ने दादू रोड, खुह वाला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, वाटर वक्र्स रोेड, खोखा मार्केट इत्यादि तक जय शिव शंकर, बम-बम भोले के नारों के साथ रवानगी दी।
शिवभक्त राजकुमार यादव, विमल कुमार, वीरू, मांगे राम, जसबीर ने बताया कि हरिद्वार से कावड़ लाने के लिए करीब 35 शिवभक्तों का जत्था कावड़ लाने के लिए रवाना हुआ है। वो हरिद्वार से कावड़ लेकर 22 जुलाई को कालांवाली पहुंचेंगे और शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव शंकर के शिवलिंग पर कावड़ चढ़ाएंगे। जिनका कालांवाली में पहुंचने पर शहरवासियों और मंदिर कमेटी के द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।1 कालांवाली। हरिद्वार के लिए कालांवाली से रवाना होते शिवभक्त
------------
