सवर्ण आर्मी की मांग पर सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हनुमान मूर्ति खण्डन व घण्टी चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार

 


सवर्ण आर्मी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला प्रचारक अविनाश शुक्ला व सक्रिय समर्थकों की टीम द्वारा शिव मंदिर में भगवान हनुमान जी की मूर्ति खण्डन, पोस्टर फाड़ने व घण्टी चोरी के मामले को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई थी। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ बिहारी, पुत्र स्व. दिनेश साहनी, निवासी अम्बेडकर नगर, रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 35 वर्ष, को चोरी की घण्टी सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 776/2025, धारा 298, 305(घ) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।


**बरामद माल:** मंदिर से चोरी गई घण्टी।  


**गिरफ्तार करने वाली टीम:**  

1. उ.नि. विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क।  

2. का. रामसिंह यादव, चौकी चुर्क।  

3. का. राजेश कुमार, चौकी कस्बा।