रेनुसागर, 07 सितंबर 2025: जन कल्याण सेवा समिति द्वारा विगत 25 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आज मिट्ठुगेट रेनुसागर, वार्ड नं-17, रामनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अनिल प्रधान को पुनः अध्यक्ष के रूप में चुना।
बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों हेमन्त राज सिंह, विनोद शुक्ला, प्रमोद शुक्ला और प्रथम श्रीवास्तव,राम आधार और विनय दुबे रहे। इसके अतिरिक्त, विवेक सिंह, राहुल पोदार, हेमंत तिवारी, रॉबिन, संतोष शुक्ला, बाबू लाल, राजेश यादव, जय प्रकाश मिश्रा, शिबू पाण्डेय, मुन्ना चन्द्रवंशी, सदस्य अजय शर्मा,कृष्णा मौर्य, संजय उपाध्याय और उमा शंकर झा को कमेटी के सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजनोत्सव के आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति ने इस वर्ष पूजा को और अधिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में भी जन कल्याण सेवा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।