सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश पांडे जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवम सिंह ठाकुर जी के निर्देशानुसर एवं जिला अध्यक्ष श्री अशोक दुबे जी के मार्गदर्शन में, श्री अनिमेष कुमार चौबे, जिला सचिव, सवर्ण आर्मी सोनभद्र के नेतृत्व में सवर्ण सेना ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।यह अभियान अनपरा से शुरू होकर शक्तिनगर में बीना और खड़िया को कवर करते हुए समाप्त हुआ।
इस अभियान के अंतर्गत, श्री चौबे ने सवर्ण आर्मी के उद्देश्यों और श्री सर्वेश पांडे जी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को संगठन की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। संगठन के विस्तार और श्री सर्वेश पांडे जी की सोनभद्र यात्रा के भावी कार्यक्रम से संबंधित चर्चाएँ की गईं।लोगों को सवर्ण सेना में शामिल होने और सवर्ण समुदाय के संघर्ष का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में, सभी लोग सवर्ण आर्मी की परिकल्पना से प्रभावित हुए और उसका हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गए।
इस अभियान में श्री अमित कुमार दुबे (नगर सचिव बीना), श्री राजकुमार दुबे जी, श्री गौतम पांडे जी, श्री शशि राय जी, श्री विपिन राय जी, श्री विंध्यवासिनी सिंह जी और अन्य लोग भी शामिल हुए।
