थाना अनपरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 3.2 किग्रा0 कॉपर की तार बरामद-

 

     पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19.10.2022 को समय 17.30 बजे सीआईएसएफ गेट के पास से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3.2 किग्रा0 कॉपर की तार बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 187/2022 धारा 379, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।


गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरणः- 

1.राजेश कुमार पुत्र वंशमान, निवासी ग्राम खजुरा थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष ।


बरामदगी का विवरणः- 

03 अदद चोरी का कॉपर की तार का टुकड़ा (वजन 3.2 किग्रा0) ।


गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक भैया शिवप्रसाद सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

2. व0उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

3. मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

4. आरक्षी हृदयलाल, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

5. आरक्षी राबिन्स तिवारी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।