विराट कोहली के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने खास अंदाज़ में दी शुभकामनाएं
![]() |
| TREVOR COLLENS/AFP via Getty Images |
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ''477 अंतरराष्ट्रीय मैच और आगे भी जारी हैं. 24350 अंतरराष्ट्रीय रन और मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. 2011 आईसीसी विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी विजेता.''
''विराट कोहली को शुभकामनाएं- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस समय के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में एक.''
4⃣7⃣7⃣ international matches & counting 👍
— BCCI (@BCCI) November 5, 2022
2⃣4⃣3⃣5⃣0⃣ international runs & going strong 💪
2⃣0⃣1⃣1⃣ ICC World Cup & 2⃣0⃣1⃣3⃣ ICC Champions Trophy winner 🏆 🏆
Here's wishing @imVkohli - former #TeamIndia captain & one of the best modern-day batters - a very happy birthday. 👏 🎂 pic.twitter.com/ttlFSE6Mh0
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी विराट कोहली को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम) को जन्मदिन की शुभकामनाएं! विश्व क्रिकेट के सबसे निडर परफॉर्मर्स में से एक.''
Happy Birthday, to the G.O.A.T!
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 5, 2022
One of the most fearless performers in World Cricket.@imVkohli
ನಮ್ಮ ವಿರಾಟ ರಾಜ! 👑#PlayBold #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/uu8sF0B4vV
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी विराट को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है.
Happy Birthday, 𝙆𝙞𝙣𝙜 𝙤𝙛 𝘾𝙧𝙞𝙘𝙠𝙚𝙩 💜
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 5, 2022
Can't wait for another one to be added to the cabinet 😌@imVkohli #AmiKKR #HappyBirthdayViratKohli #ViratKohli pic.twitter.com/TbuYiSzFfm
34 साल के विराट कोहली हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए मैच के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं. टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से हुए मुक़ाबले में उन्होंने अपनी शानदार पारी के दम पर भारत को जीत दिलाई थी.
विश्व कप में उनके प्रदर्शन को काफ़ी सराहना मिल रही है. एक ख़राब दौर के बाद इसे उनकी दमदार वापसी कहा जा रहा है.
बांग्लादेश के साथ हुए मैच में विराट पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर महेला जयवर्धने के 1016 रन थे और कोहली ने 1065 रन बना लिए हैं.
Content source bbc.com
