जलाशय में मजे से नहाता दिखा हाथी का पूरा परिवार, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

 इंसानों की तरह हाथियों को झुंड में रहना पसंद है. परिवार की जिम्मेदारी होती है अपने परिवार में छोटों को पूरी जिम्मेदारी उठाना. बच्चों के खाने-पीने से लेकर उसे किसी तरह की तकलीफ ना हो, ये भी देखना परिवार की जिम्मेदारी होती है.

Image Credit Source: Twitter
सोशल मीडिया हाथियों के वीडियोज काफी पंसद किए जाते हैं क्योंकि हाथी की गिनती दुनिया के सबसे समझदार प्राणियों में होती है और दूसरा इसलिए भी क्योंकि इंसान हाथी को खुद के सबसे करीब मानता है. इसलिए इनकी विशेषता वाले वीडियो देखने का अपना एक अलग ही मजा है. इसके अलावा इसकी एक खासियत ये भी है कि इंसानों की तरह हाथियों को झुंड में रहना पसंद है. परिवार की जिम्मेदारी होती है अपने परिवार में छोटों को पूरी जिम्मेदारी उठाना. बच्चों के खाने-पीने से लेकर उसे किसी तरह की तकलीफ ना हो, ये भी देखना परिवार की जिम्मेदारी होती है. हालांकि ये परिवार के साथ होते हैं तो ये भी मस्ती का एक भी मौका नहीं छोड़ते. ऐसा ही कुछ इन दिनों हमें देखने को मिला है.


वायरल हो रहा वीडियो किसी जंगल का लग रहा है, जहां बीचोंबीच जलाशय मौजूद और उसी में हाथियों के झुंड को देख सकते हैं. जहां वो मजे से नहाते और एन्जॉय करते नजर आ रहा है. इस झुंड में छोटे और बड़े दोनों शामिल हैं. ऐसा लग रहा है कि हाथियों का पूरा परिवार यहां छुट्टी मनाने आया है और यह सभी उस हर मूवमेंट को अच्छे से एजॉय कर रहे हैं. जैसे इंसान किया करते थे.


यहां देखिए वीडियो


 

Content source tv9hindi