ED ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पीए के घर छापेमार कार्रवाई की है. ईडी ने सिसोदिया के पीए को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद डिप्टी मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी है.
![]() |
| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया |
एक अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने दावा करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि, ‘MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है. वो रोज केजरीवाल जी के खिलाफ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी, मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे जेपी नड्डा बीजेपी में शामिल करवायेंगे.’
इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गाँव में जाँच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ़ कहीं कुछ नहीं मिला
— Manish Sisodia (@msisodia) November 5, 2022
आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है.
भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..
बीजेपी को गुजरात में बुरी तरह हार का डर
MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है - वो रोज़ केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी।
— Manish Sisodia (@msisodia) November 5, 2022
मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे नड्डा जी बीजेपी में शामिल करवायेंगे।
बता दें कि 4 नवबंर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव की घोषणा की गई है. एकीकृत नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर और मतगणना 7 दिसंबर को होगी. वहीं अधिसूचना 7 नवंबर को जारी होगी. जिसके साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे
Content source tv9hindi
