सोनभद्र। सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष अशोक दुबे के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कमिश्नर की उपस्थिति में जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।संगठन की प्रमुख मांगों में एससी-एसटी एक्ट की समाप्ति, आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की माँग शामिल रही।धरना स्थल पर जिले के सभी पदाधिकारी और मंडल के आईटी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सवर्ण समाज के हितों की रक्षा हेतु सवर्ण आयोग का गठन आवश्यक है।#सवर्ण_आर्मी_सोनभद्र
सोनभद्र में सवर्ण आर्मी का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
December 13, 2025

